नयी दिल्ली, (mediasaheb.com)
उच्चतम
न्यायालय मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुमत परीक्षण 26 मार्च तक
टाले जाने के खिलाफ याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है तथा यथाशीघ्र बहुमत
परीक्षण के निर्देश देने का अनुरोध किया है।
शीर्ष अदालत ने कल सुनवाई के लिए जारी मुकदमों की सूची में
इसे शामिल किया है। इसकी सुनवाई न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति
हेमंत गुप्ता की खंडपीठ करेगी।
श्री सिंह के वकील ने मामले को रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशन कर
जल्द सुनवाई की गुहार लगाई थी, लेकिन
रजिस्ट्रार ने कहा था याचिका में कुछ खामियां हैं, अगर वह
दूर कर लेते हैं तो मामले की सुनवाई कल की जा सकती है। इसके बाद याचिका में पाई
गयीं तीन खामियां दूर कर दी गयीं थी।
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस कोविड 19 के कहर का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश में बहुमत परीक्षण को 10 दिन के लिए टाल दिया गया है।(वार्ता)
Friday, October 16
Breaking News
- मैक्लुस्कीगंज के हेसालौंग में 22 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक भूत मेला, तैयारियां तेज
- मुस्कान ने हाईकोर्ट में अपील की तैयारी शुरू की, बेटी को सीने से लगाकर रोई
- बिहार में 50 लाख दुग्ध उत्पादकों का लक्ष्य, महिलाओं को मिलेगा रोजगार
- 1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
- मध्यप्रदेश बनेगा देश का मिल्क कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश की सौज झील को मिला रामसर साइट का दर्जा, संख्या बढ़कर 14 हुई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
- डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- योगी सरकार का नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने पर जोर


