मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड
के माचो मैन संजय दत्त की फिल्म तोरबाज अक्टूबर में रिलीज होगी।
संजय दत्त और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘तोरबाज’ रिलीज
होने के लिए तैयार है। निर्माता राहुल मिश्रा ने कहा कि किसी भी फिल्म की रिलीज के
लिए यह समय उचित नहीं है। क्योंकि कोरोना वायरस के चलते सभी फिल्मों की रिलीज डेट
स्थगित हो रही हैं। राहुल ने कहा हालांकि यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकती है।
बताया जाता है कि ‘तोरबाज’ एक एक्शन फिल्म है जो अफगानिस्तान के चाइल्ड सुसाइड बॉम्बर्स
के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की शूटिंग वर्ष 2017 में
किर्गिस्तान में शुरू हुई थी। गिरिश मलिक निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल
फरवरी में पूरी हो गई थी। निर्देशक का कहना है कि फिल्म कुछ दृश्यों को शूट करने
में समय लगा जिसके कारण रिलीजिंग में देरी हुई। उन्होंने कहा , ‘फिल्म में वीएफएक्स पर जबरदस्त काम किया गया है बल्कि हमने
स्पेशल इफेक्ट्स की हेल्प से ही पूरा काबुल सिटी खुद बनाया है। हम जब अफगानिस्तान
में थे तो हमें छह महीने लग गए शूटिंग के लिए सही लोकेशन को ढूंढने में। तब हमने
इसके कुछ सीन्स किर्गिस्तान में शूट किए। इन्हीं कुछ वजहों से फिल्म को कंप्लीट
करने में इतना समय लग गया।’ (वार्ता)
Friday, October 16
Breaking News
- 1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
- मध्यप्रदेश बनेगा देश का मिल्क कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश की सौज झील को मिला रामसर साइट का दर्जा, संख्या बढ़कर 14 हुई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा दौरे पर रहेंगे, सीएम शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
- डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर 50 हजार लोगों ने किया हनुमान चालीसा पाठ, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
- योगी सरकार का नगर विकास और ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने पर जोर
- नवरात्र विशेष-6: झांसी की वंदना ने सुई-धागे से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
- अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं वित्तीय साक्षरता से जुड़ीं

