नई दिल्ली, (mediasaheb.com) |चुनाव
आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को
नोटिस जारी किया है।
आयोग ने आज शाम श्री केजरीवाल को नोटिस जारी करते हुए कल शाम
पांच बजे तक जवाब मांगा है और कहा है कि वह अपना पक्ष स्पष्ट करें और अगर वह ऐसा
नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आयोग के सचिव अजय कुमार ने श्री केजरीवाल को भेजे गये नोटिस
में तीन फरवरी को उनके बयान से साम्प्रदायिक सौहार्द और धार्मिक एवं सामाजिक
समुदायों के बीच सौहार्द बिगड़ने का आरोप लगाया गया है। नोटिस के अनुसार आयोग ने
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार फरवरी को की गयी शिकायत पर यह कदम उठाया गया है
जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया था कि श्री केजरीवाल ने तीन फरवरी को रात नौ बजकर 55 मिनट पर अपने ट्विटर पर हिन्दू-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद की बात
कही थी।
आयोग ने पहले भी श्री केजरीवाल को आदर्श चुनाव आचार संहित को
चेतावनी दी थी। गौरतलब है कि कल दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान होगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं
के विवादास्पद बयानों को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कई नोटिस जारी किये और उनके
चुनाव प्रचार भी रोक लगायी थी।(वार्ता)
Sunday, June 7
Breaking News
- Beach पर बिकिनी लुक में छाईं नायरा बनर्जी, भीगी जुल्फों और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
- रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन जब्त, प्रदेशभर में निगरानी तेज
- देश में कैश का रिकॉर्ड स्तर, फिर भी खाली पड़े ATM! आखिर क्यों गहराया नकदी संकट?
- क्या बंद हो जाएंगे कागज के नोट? RBI गवर्नर ने प्लास्टिक करेंसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
- जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी
- RBI के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू एक हफ्ते में 2.19 अरब डॉलर घटी, गवर्नर बोले- सोना नहीं बेचा गया
- बंगाल के बाद अब दिल्ली में सियासी हलचल, TMC में बगावत की आहट से बढ़ी ममता की चिंता
- AI की बढ़ती भूख से UN चिंतित, 2030 तक पानी और बिजली की खपत चौंकाएगी दुनिया
- वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, PM मोदी ने अर्थशास्त्रियों संग बनाई नई रणनीति
- MP राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच तीसरी सीट पर BJP की नजर, चला नया सियासी दांव

