नई दिल्ली, (mediasaheb.com) |चुनाव
आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को
नोटिस जारी किया है।
आयोग ने आज शाम श्री केजरीवाल को नोटिस जारी करते हुए कल शाम
पांच बजे तक जवाब मांगा है और कहा है कि वह अपना पक्ष स्पष्ट करें और अगर वह ऐसा
नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आयोग के सचिव अजय कुमार ने श्री केजरीवाल को भेजे गये नोटिस
में तीन फरवरी को उनके बयान से साम्प्रदायिक सौहार्द और धार्मिक एवं सामाजिक
समुदायों के बीच सौहार्द बिगड़ने का आरोप लगाया गया है। नोटिस के अनुसार आयोग ने
भारतीय जनता पार्टी की ओर से चार फरवरी को की गयी शिकायत पर यह कदम उठाया गया है
जिसमें भाजपा ने आरोप लगाया था कि श्री केजरीवाल ने तीन फरवरी को रात नौ बजकर 55 मिनट पर अपने ट्विटर पर हिन्दू-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद की बात
कही थी।
आयोग ने पहले भी श्री केजरीवाल को आदर्श चुनाव आचार संहित को
चेतावनी दी थी। गौरतलब है कि कल दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान होगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं
के विवादास्पद बयानों को आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कई नोटिस जारी किये और उनके
चुनाव प्रचार भी रोक लगायी थी।(वार्ता)
Wednesday, October 14
Breaking News
- कुरुषनार का कायकल्प: जहाँ कल तक गूंजती थीं बारूद की आहटें
- रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी करें, पीएम-उषा की राशि का समय-सीमा में करें उपयोग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- प्रदेश राष्ट्रीय पोषण माह में देश में तीसरे स्थान पर
- 14 अक्टूबर राशिफल: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
- WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे
- राजधानी भोपाल के मौजूदा ट्रांसमिशन कॉरिडोर में ही बढ़ेगी विद्युत पारेषण क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर
- सारंगढ़ के महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश
- विगत दो सप्ताह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ग्रामोद्योग सचिव राजेश सिंह राणा ने किया छत्तीसगढ़ रेशम सेतु का निरीक्षण

