नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ कारागार प्रशासन को निर्भया सामूहिक
दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों की निर्धारित फांसी को लेकर शुक्रवार तक स्टेटस
रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया।
अतिरिक्त विशेष
न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने आज इस मामले की सुनवाई करने के बाद कहा कि तिहाड़
कारागार प्रशासन निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों की 22 जनवरी को निर्धारित
फांसी को लेकर शुक्रवार तक उचित स्टेटस रिपोर्ट दायर करे। इससे पहले अधिकारियों ने
अदालत को बताया कि उन्होंने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के दोषियों की 22 जनवरी को निर्धारित
फांसी को देखते हुए लंबित कार्रवाइयों को लेकर दिल्ली सरकार को पत्र लिया है। इसके
बाद अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को इस बारे में शुक्रवार तक उचित स्टेटस रिपोर्ट
दायर करने को कहा।(वार्ता)
Tuesday, October 13
Breaking News
- सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- योगी सरकार में तकनीकी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, अवर अभियंता के 1536 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
- छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ का तीन चरणों में होगा विकास, 31 स्थलों पर बनेंगे आश्रय स्थल और सीता रसोई
- सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
- यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब WhatsApp पर दर्ज कराएं शिकायत; घर बैठे होगा समाधान
- दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन-सा? मलेशिया के इस होटल में हैं हजारों कमरे, निर्माण पर खर्च हुए ₹24,500 करोड़
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ढालसिंह बिसेन सहित नव नियुक्त राज्यपालों को दी बधाई
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में करेंगे 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान
- इटारसी में 2027 निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की तैयारी तेज, कहीं कटेगा वार्ड तो कहीं बदलेगी सीट
- इंदौर में पानी की नई पाइपलाइन का प्लान, तिंछा से लिम्बोदी तक बिछेगी 15 किलोमीटर लाइन

