हाजीपुर (mediasaheb.com)भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह किया
और देश में दंगे कराये जबकि यह कानून सताये जाने के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और
बंग्लादेश से आए लोगों को नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं।
श्री शाह ने आज
यहां वैशाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए के विरोध में
कांग्रेस-ममता एंड कंपनी ने देश में दंगे कराए। ये लोग अपना राजनीतिक उल्लू सीधा
करने के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। वह
बिहार के मुसलमानों को बताने आये हैं कि सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।
उन्होंने कहा कि सीएए में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंग्लादेश से सताये जाने के कारण
यहां शरण लेने आए लोगों को नागरिकता देने की व्यवस्था है।
केन्द्रीय गृह
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन कराकर गलत किया।
पाकिस्तान और बंग्लादेश में हिंदुओं के धर्मपरिवर्तन कराए गए, उनकी हत्याएं हुईं।
पाकिस्तान में पिता के सामने बेटी से पति के सामने पत्नी से बलात्कार हुए।
मंदिर-गुरुद्वारे तोड़े गए। इसलिए, वहां से प्रताड़ित होकर लोग यहां आए हैं। उन्होंने
कहा कि महात्मा गांधी ने 26 सितंबर
1947 को
कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाला हर हिंदू और सिख भारत आ सकता है। उसे नौकरी और
आश्रय देना आजाद भारत की जिम्मेदारी है। गांधी जी की इस बात को पंडित जवाहर लाल
नेहरू, डाॅ.
राजेंद्र प्रसाद, आचार्य
जे. बी. कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भी दोहराया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस वाले
हमारी नहीं मान रहे, अपने
नेताओं की तो मान लें।”(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- कानपुर में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रानू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
- FCRA संशोधन पर वीरेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल, पारदर्शिता और स्पष्टता बढ़ाने की मांग
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचे, रिकॉर्ड मतदान पर मतदाताओं का जताया आभार
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न

