मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग-व्यापार हितैषी नीति की दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श
रायपुर, (media saheb.com) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज
शाम उनके निवास कार्यालय में आस्टेªलिया के हाई कमिश्नर श्री बैरी
ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ आस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के
मध्य सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश विशेष रूप से
माइनिंग और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया। इस
मौके पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा विशेष रूप से उपस्थित थे।
हाई कमिश्नर
श्री फारेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और
सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं में गहरी
रूचि ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए
गए प्रयासों की भी सराहना की। हाईकमिश्नर ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में
द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की
माइनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता है। उन्होंने माइनिंग सर्वे, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों
में परस्पर सहभागिता की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन सम्पदा से भरपूर राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता तथा वहां के उद्यमियों द्वारा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के वेल्यूएडिशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी|For English News : the states.news

