रायपुर, (media saheb.com) नाचा (नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) ने अमेरिका में भारत दिवस परेड में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज से अमेरिका में माहौल छत्तीसगढ़मय हुआ। राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ ‘भारत माता की जय’ , ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की गूंज से अमेरिका में माहौल छत्तीसगढ़मय हुआ।इंडियन कम्युनिटी आउटरीच के तत्वावधान में आयोजित सबसे बड़ी भारत दिवस परेड 2021 में नाचा ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलग अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु थी।
शिकागो के रोड शो में नाचा के द्वारा मिनी रायपुर की झांकी छत्तीसगढ़ की समृद्धि को दर्शाती है। प्रतीक के रूप में घड़ी चौक की घड़ी और आई लव रायपुर की झांकी ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियां मिट गई हो। नाचा के सदस्य भले ही सात समंदर पार रह रहे हैं लेकिन दिल बिल्कुल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। नाचा की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने की सन्देश पूरी दुनिया को दे रही है। गले में कटली मोहर, कान में खुटी,हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा पहुची और कलाई में आईठी चुरिअ,माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा,प्रेम व्यक्त कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुले, मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे,सुनकर सभी लोक नृत्य करते हुए अपनी । परम्परा के संवाहक बने हुए थे। पूरा भारत 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस अवसर पर अमेरिका से सांस्कृतिक संदेश पूरी दुनिया में भारत की विशाल और अद्भुत परम्परा का साक्षी बन रहा है।
नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश कर ने बताया कि इस फ्लोट डेकोरेशन के लिए टीम ने काफी मेहनत की। यह एक देशभक्ति की भावना से प्रेरित थी। एनआरआई दुनिया के बाहर हमारे छत्तीसगढ़वासी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित रहते हैं। नाचा शिकागो चैप्टर की कार्यकारी दीपाली सरावगी, तिजेंद्र साहू, सोनू जोशी, शशि साहू, नमिता कैस्थ, शंकर फतवानी, गीता खेतपाल और अभिजीत जोशी और बाकी सदस्यों की कड़ी मेहनत के बदौलत छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि और सांस्कृतिक परम्परा के लिए अदभुत काम किया। नाचा पिछले 4 वर्षों से नार्थ अमेरिका स्टेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। नाचा ने साबित कर दिया कि लोग अपने देश से दूर रह सकते हैं, लेकिन दिलों की दूरियां बिल्कुल नहीं। भारत माता की जय और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे सांसों में समाये हुए हैं। छत्तीसगढ़ एनआरआई सरिता साहू, नितिन बिलकर और आदित्य वेकनत का भी प्रयास सराहनीय रहा। नाचाशिकागो में पूरे अगस्त माह भर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम करेगा।For English News : the states.news

