दंतेवाड़ा, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि बस्तर को मलेरिया( #_Malaria) मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया है, जिसमें सभी का सहयोग जरुरी है।
श्री बघेल जिले की कारली पुलिस लाइन में आयोजित मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए जून 2019 से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चला रहे हैं, जिसे आप सबकी भागीदारी से अच्छी सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से पूरे बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शुरू किया गया है, जिसमें आप सभी की भागीदारी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेरिया के सर्वाधिक प्रकरण बस्तर संभाग में पाए जाते हैं, इसलिए यह अभियान बस्तर से शुरू किया गया है। आजकल देखने में यह आया है कि मलेरिया होने के बावजूद भी इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए सभी को चाहे बुखार हो या ना हो मलेरिया की जांच अवश्य करानी चाहिए, तभी हम बस्तर को मलेरिया मुक्त बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर गांव और घर तक पहुंच रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं का सहयोग कर अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी.। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान मलेरिया की जांच और उपचार तो हो ही रहा है। यह कोशिश की जानी चाहिए कि मलेरिया को होने ही नहीं दिया जाये।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर बड़े अभियान या कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर से करते हैं। चाहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो या मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, अब मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की शुरुआत भी बस्तर से की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी अभियान और कार्यक्रम शुरू करते हैं वह सफल होता है।(वार्ता)
Wednesday, April 22
Breaking News
- हरिद्वार से ही क्यों शुरू होती है चारधाम यात्रा? जानिए चारों धामों का महत्व
- क्या छिनी जाएगी निर्मला सप्रे की विधायकी? हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने सुनवाई की दी नई तारीख
- 25 सितम्बर से फिर सजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, ग्लोबल सोर्सिंग प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी
- प्रचंड गर्मी से बढ़ा ‘मेगा अल नीनो’ का खौफ, 149 साल पहले 4% आबादी का हुआ था सफाया
- मध्यप्रदेश में ‘4 करोड़’ से होगा सड़कों का कायाकल्प, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
- रेलवे ने 15 समर स्पेशल ट्रेनों को दी मंजूरी, भोपाल, जबलपुर और कोटा डिवीजन को मिलेगा अधिक लाभ
- रूसी तेल की खरीदी अब हुई आसान! होर्मुज नाकेबंदी के बीच भारत ने खेला बड़ा दांव
- MP में आईपीएस तबादलों की घड़ी आई, मुख्यमंत्री कार्यालय से कभी भी हो सकती है जारी, प्रशासनिक गलियारों में हलचल
- ‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी’ से मध्यप्रदेश के 6 जिले जुड़ेंगे, 2510 गांवों को मिलेगा फायदा
- 54 बाघों की मौत से हिला सिस्टम, रिजर्व के बाहर भी मिलेगा स्पेशल प्रोटेक्शन, जानिए नई TOTR स्कीम

