दंतेवाड़ा, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि बस्तर को मलेरिया( #_Malaria) मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया है, जिसमें सभी का सहयोग जरुरी है।
श्री बघेल जिले की कारली पुलिस लाइन में आयोजित मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए जून 2019 से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चला रहे हैं, जिसे आप सबकी भागीदारी से अच्छी सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से पूरे बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शुरू किया गया है, जिसमें आप सभी की भागीदारी जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मलेरिया के सर्वाधिक प्रकरण बस्तर संभाग में पाए जाते हैं, इसलिए यह अभियान बस्तर से शुरू किया गया है। आजकल देखने में यह आया है कि मलेरिया होने के बावजूद भी इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए सभी को चाहे बुखार हो या ना हो मलेरिया की जांच अवश्य करानी चाहिए, तभी हम बस्तर को मलेरिया मुक्त बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर गांव और घर तक पहुंच रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं का सहयोग कर अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी.। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान मलेरिया की जांच और उपचार तो हो ही रहा है। यह कोशिश की जानी चाहिए कि मलेरिया को होने ही नहीं दिया जाये।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर बड़े अभियान या कार्यक्रम की शुरुआत बस्तर से करते हैं। चाहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो या मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, अब मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की शुरुआत भी बस्तर से की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी अभियान और कार्यक्रम शुरू करते हैं वह सफल होता है।(वार्ता)
Saturday, October 10
Breaking News
- भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के सीरीज से बाहर
- अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता
- चीन की अर्थव्यवस्था पर धीमी रफ्तार का असर, भारत की ग्रोथ जारी रहने के अनुमान पर UN की मुहर
- MP में OBC आरक्षण 27% पर क्यों लगा ब्रेक? हाईकोर्ट के 159 पेज के फैसले में सामने आईं 5 बड़ी वजहें
- सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म
- छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी संतोष सिंह की नई पोस्टिंग, दिल्ली मेट्रो में DIG पद की कमान संभाली
- झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पलामू के 104 किसानों को दो महीने में मिलेगा धान का बकाया भुगतान
- कांकेर में दो माओवादियों को 10-10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया फैसला
- PM किसान की 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, किसानों को मिल सकते हैं ₹2,000 या बकाया सहित ₹4,000
- भारत की हार पर गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठाए सवाल, इन दो फैसलों को बताया गलत

