रायपुर , (mediasaheb.com ) प्रदेश कांग्रेस (#State Congress ) में वर्ष 2003 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी लगातार संकल्प पत्र, वचन पत्र जारी कर आदिवासी, किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं व आम जनता को छलने-ठगने का काम कर रही है, जिसका अंत 2018 में 15 सीट में सिमटकर हुआ है।
अब फिर नगरीय निकाय चुनाव में पूर्व की तरह झूठ का पुलिंदा संकल्प पत्र जारी कर भाजपा शहरी जनता को ठगने-छलने का प्रयास कर रही है। जनता भाजपा (#BJP ) और रमन सिंह के छलावे और झूठे संकल्प पत्र के बहकावे में अब और नहीं आने वाली है। ये वही रमन सिंह (#Raman Singh ) और भाजपा है, जिसने नगरीय निकाय के पदाधिकारियों के अधिकार छीने थे, जिसे कांग्रेस की सरकार ने वापस दिलाया है।
कांग्रेस ने एक साल के कार्यकाल में अपने 36 चुनावी वादों में से 22 वादे पूरा करके जनता का विश्वास हासिल किया है, सरकार बनते ही 2 घंटे में 11000 करोड़ की कर्जमाफी और 2500 रू. में धान खरीदी करके अपने वादों में खरी उतरी है और प्रदेश की जनता को विश्वास हो गया है कि, कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस सरकार ने अपने कामों से लोगों का दिल जीता है। शहरों की जनता को कांग्रेस पर विश्वास है और अधिक से अधिक कांग्रेसी पार्षद जीतकर आयेंगे।
Tuesday, July 28
Breaking News
- IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी; नए खिलाड़ी को मिला पहला मौका
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में सुबह बूंदाबांदी; अब भी 17% कम बरसा मानसून
- बिहार सरकार ने मदरसा शिक्षकों का पूरा ब्योरा मांगा, ई-शिक्षा कोष पर होगा अपलोड
- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा की वापसी
- नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड होगी 6 लेन, द्वारका समेत लाखों यात्रियों को जाम से राहत
- सावन में लगाएं ये 5 पौधे, घर में आएगी सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा
- गुरु पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है परेशानी
- PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल
- बस्तर में डिजिटल क्रांति: नए मोबाइल टॉवर से ग्रामीण इलाकों में खत्म हुई नेटवर्क की समस्या
- Meta ने पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मांगी माफी, कहा- तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी गलती

