रायपुर , (mediasaheb.com ) प्रदेश कांग्रेस (#State Congress ) में वर्ष 2003 से 2018 तक भारतीय जनता पार्टी लगातार संकल्प पत्र, वचन पत्र जारी कर आदिवासी, किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं व आम जनता को छलने-ठगने का काम कर रही है, जिसका अंत 2018 में 15 सीट में सिमटकर हुआ है।
अब फिर नगरीय निकाय चुनाव में पूर्व की तरह झूठ का पुलिंदा संकल्प पत्र जारी कर भाजपा शहरी जनता को ठगने-छलने का प्रयास कर रही है। जनता भाजपा (#BJP ) और रमन सिंह के छलावे और झूठे संकल्प पत्र के बहकावे में अब और नहीं आने वाली है। ये वही रमन सिंह (#Raman Singh ) और भाजपा है, जिसने नगरीय निकाय के पदाधिकारियों के अधिकार छीने थे, जिसे कांग्रेस की सरकार ने वापस दिलाया है।
कांग्रेस ने एक साल के कार्यकाल में अपने 36 चुनावी वादों में से 22 वादे पूरा करके जनता का विश्वास हासिल किया है, सरकार बनते ही 2 घंटे में 11000 करोड़ की कर्जमाफी और 2500 रू. में धान खरीदी करके अपने वादों में खरी उतरी है और प्रदेश की जनता को विश्वास हो गया है कि, कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस सरकार ने अपने कामों से लोगों का दिल जीता है। शहरों की जनता को कांग्रेस पर विश्वास है और अधिक से अधिक कांग्रेसी पार्षद जीतकर आयेंगे।
Tuesday, June 9
Breaking News
- आज का राशिफल 9 जून: इन राशियों को मिलेगी सफलता की सौगात, कुछ को स्वास्थ्य पर देना होगा विशेष ध्यान
- Meta AI बना हैकर्स का हथियार? 20 हजार Instagram अकाउंट हैक होने से मचा हड़कंप
- Re-NEET 2026 के लिए अभेद्य सुरक्षा कवच! एयरफोर्स 18 ठिकानों से उठाएगी पेपर, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
- लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारंभ, सीएम योगी बोले– किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगा सिस्टम
- उत्तर प्रदेश बना पोषण सुधार में देश का अग्रणी राज्य, टेक होम राशन से 1.56 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित
- राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 2 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग
- बिहार विधानपरिषद चुनाव में एनडीए के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, वोटिंग की स्थिति नहीं बनी
- अमेरिकी मां-बेटी ने योगासन चैंपियनशिप में रचा इतिहास, स्वर्ण और कांस्य जीता
- MLC टिकट बंटवारे पर RJD में घमासान, रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल

