जगदलपुर, (mediasaheb.com) । राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 28 नक्सलियों ने रविवार को दंतेवाड़ा जिला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इनमें एक नक्सली पर दो लाख रुपये और तीन पर एक-एक लाख का इनाम था। चित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। वोटिंग से एक दिन पहले 28 नक्सलियों का सरेंडर करना दंतेवाड़ा पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं एसपी अभिषेक पल्लव ने संयुक्त रूप से बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने मडगांव और मड्डा इलाके में तीन दिन पूर्व एक नक्सली के सरेंडर किए जाने से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद रविवार को कटेकल्याण इलाके के चिंगपाल कैम्प में इन नक्सलियों ने एक साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर कर दिया। ये नक्सली इलाके में विभिन्न हमलों में शामिल होकर शासन प्रशासन सहित सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचाने का काम किया करते थे। इन नक्सलियों के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों के मुख्यधारा में जुड़ने से नक्सली संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार शासन की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। यह सबसे बड़ी कामयाबी है। हमारा प्रयास लगातार अंदरूनी इलाकों में संगठन के लिए काम करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ना है। हम लगभग इस अभियान में पूरी तरह सफलता की ओर हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इन नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी है। (हि.स.)
Wednesday, July 1
Breaking News
- रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
- संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
- वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय रेटिंग में मध्यप्रदेश की उल्लेखनीय उपलब्धि
- मार्च से जुलाई, सहारनपुर में हर महीने विकास की बहार आई
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
- डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्य भेंट
- नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास
- पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद

