जगदलपुर, (mediasaheb.com) । राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 28 नक्सलियों ने रविवार को दंतेवाड़ा जिला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इनमें एक नक्सली पर दो लाख रुपये और तीन पर एक-एक लाख का इनाम था। चित्रकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। वोटिंग से एक दिन पहले 28 नक्सलियों का सरेंडर करना दंतेवाड़ा पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
बस्तर रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं एसपी अभिषेक पल्लव ने संयुक्त रूप से बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने मडगांव और मड्डा इलाके में तीन दिन पूर्व एक नक्सली के सरेंडर किए जाने से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद रविवार को कटेकल्याण इलाके के चिंगपाल कैम्प में इन नक्सलियों ने एक साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में सरेंडर कर दिया। ये नक्सली इलाके में विभिन्न हमलों में शामिल होकर शासन प्रशासन सहित सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचाने का काम किया करते थे। इन नक्सलियों के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों के मुख्यधारा में जुड़ने से नक्सली संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार शासन की विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। यह सबसे बड़ी कामयाबी है। हमारा प्रयास लगातार अंदरूनी इलाकों में संगठन के लिए काम करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ना है। हम लगभग इस अभियान में पूरी तरह सफलता की ओर हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इन नक्सलियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी है। (हि.स.)
Tuesday, June 30
Breaking News
- झारखंड में सरकारी स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
- मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
- आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : दीपक वोहरा
- धमतरी में 50 से ज्यादा अवैध घरों को नोटिस, भड़के ग्रामीणों ने राजस्व टीम को घेरा
- खुले गड्ढे बने मौत का जाल, बच्चों की सुरक्षा पर नगरीय प्रशासन को आयोग की सख्त अनुशंसा
- नमामि गंगे मिशन अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिये क्षमता वर्धन कार्यशाला
- आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री केदार कश्यप
- Dollar vs World: क्या डॉलर का दबदबा खत्म होने वाला है? दुनिया के केंद्रीय बैंक बना रहे नई रणनीति
- योगी सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहा आर्द्रभूमियों का संरक्षण
- दिल्ली में ट्रैफिक जाम में एक तिहाई कमी, एआई आधारित सिस्टम विस्तार के निर्देश जारी

