नई दिल्ली, (mediasaheb.com)। कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक में महाराष्ट्र में सरकार गठन और संसद के शीतकालीन सत्र के मुद्दे पर चर्चा शुरू हो गई है। यह बैठक गुरुवार सुबह 9ः30 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बैठक में अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, अहमद पटेल, एके एंटनी समेत अन्य कांग्रेस नेता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में एनडीए सरकार को घेरने के अलावा महाराष्ट्र में सरकार गठन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन को हरी झंडी दे चुकी हैं। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान कह चुके हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी। (हि.स.)
Wednesday, July 22
Breaking News
- नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक आर्यन पहुंचे महाकाल दरबार, माता-पिता संग लिया आशीर्वाद
- CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
- उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश का कहर, चारधाम रूट पर येलो अलर्ट, कांगड़ा में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही
- एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल
- ‘मैं नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकता’, मेयर ममदानी का बड़ा बयान, बदले सुर
- टीम इंडिया को मिला नया ‘हेड कोच’, कल पहली बार बदले अंदाज़ में मैदान पर उतरेगी टीम
- ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़
- साय कैबिनेट की 53वीं बैठक आज, कई अहम योजनाओं और विकास प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- श्रीगोंचा महापर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगदलपुर बना सामाजिक एकता का प्रतीक


