मुंबई, (mediasaheb.com)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। फडणवीस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है लेकिन राज्य में सरकार नहीं बनी सकी।पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के मुताबिक हम उम्मीद करते हैं कि राज्य को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी। विधानसभा चुनावों में महायुति को जनता का स्पष्ट जनादेश मिला था। हालांकि राज्य में सरकार नहीं बन सकी। हमें राष्ट्रपति शासन का सामना करना पड़ा है। राज्य में कई समस्याएं हैं। इन सबसे ऊपर बेमौसम बारिश के कारण हमारे किसान मुश्किलों में है।
फडणवीस के अनुसार राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होंगे और इससे जनता को असुविधा होगी। मुझे उम्मीद है सभी दल इस स्थिति को गंभीरता से लेंगे और उम्मीद है जल्द राज्य को एक स्थिर सरकार मिलेगी। (हि.स.)
Friday, April 10
Breaking News
- मोनालिसा की शादी में बड़ा फर्जीवाड़ा, फरमान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा; कुंभ गर्ल की उम्र छिपाने पर MP-केरल के DGP को दिल्ली तलब
- अमेरिका को बख्शने के मूड में नहीं ईरान, ब्लड मनी की मांग; इरान ने खुले तौर पर बताए इरादे
- वॉट्सऐप ने कार यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया कारप्ले ऐप, अब इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ही देख सकेंगे कॉल हिस्ट्री और चैट्स
- दिल्ली में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, छोटे सिलिंडर न मिलने से मध्यम वर्ग और प्रवासियों की रसोई का बजट बिगड़ा
- मेष राशि में 14 अप्रैल को सूर्य का महागोचर, उच्च अवस्था में आकर चमकाएंगे कई राशियों का भाग्य और कुछ के लिए बढ़ेगी मुश्किल
- जयपुर के हाथी गांव में मना अनंत अंबानी का जन्मदिन, हाथियों ने काटा ढाई फीट ऊंचा केक और 3000 किलो फलों की उड़ाई दावत
- नेतन्याहू की धमकी के बाद पाकिस्तान झुका, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डिलीट करना पड़ा विवादित पोस्ट
- ‘हजार करोड़ की डील’ वाले वीडियो के बाद बंगाल में राजनीतिक हलचल, ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन
- बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- बिहार में सीएम और नई सरकार का फैसला दिल्ली में, बीजेपी की बैठक में आज क्या होगी चर्चा?


