मुंबई, (mediasaheb.com)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। फडणवीस ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है लेकिन राज्य में सरकार नहीं बनी सकी।पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के मुताबिक हम उम्मीद करते हैं कि राज्य को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी। विधानसभा चुनावों में महायुति को जनता का स्पष्ट जनादेश मिला था। हालांकि राज्य में सरकार नहीं बन सकी। हमें राष्ट्रपति शासन का सामना करना पड़ा है। राज्य में कई समस्याएं हैं। इन सबसे ऊपर बेमौसम बारिश के कारण हमारे किसान मुश्किलों में है।
फडणवीस के अनुसार राजनीतिक अस्थिरता के कारण राज्य में निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होंगे और इससे जनता को असुविधा होगी। मुझे उम्मीद है सभी दल इस स्थिति को गंभीरता से लेंगे और उम्मीद है जल्द राज्य को एक स्थिर सरकार मिलेगी। (हि.स.)
Saturday, October 3
Breaking News
- सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
- योगी सरकार प्रदेश में कर रही इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार,पीएम ई- ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य
- छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: सीएम योगी
- बिहार में यात्रियों को बड़ी राहत, पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन अब 16 नवंबर तक चलेगी, त्योहारों में मिलेगा फायदा
- छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
- JSSC CGL पेपर लीक केस में CID की बड़ी कार्रवाई, बोकारो से एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय गिरफ्तार
- एशियन गेम्स गोल्ड पर ओडिशा सरकार का बड़ा इनाम, महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को ₹11 लाख
- UP में 23 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदली प्रशासन की कमान
- औरंगाबाद के पुनपुन घाट पर उमड़ी पिंडदानियों की भीड़, गयाजी जाने से पहले यहां करते हैं पहला पिंडदान
- इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर


