नई दिल्ली/श्रीनगर, (mediasaheb.com) जम्मू कश्मीर में यूरोपीय यूनियन के 27 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच एक बार गैर कश्मीर मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी है। जम्मू कश्मीर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंतकी हमले में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
आतंकियों ने मंगलवार को कुलगाम जिले में देर रात पांच मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मारे गए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे। इन सभी मजदूरों के नाम शेख कमरूद्दीन, शेख एमडी रफीक, शेख मर्सुलिन, शेख निजामुद्दीन और मोहम्मद रफीक है।सुरक्षा बलों ने इलाके के घेरासुरक्षा बलों ने हादसे के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके को घेरा गया है। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।ये हैं निशाने परइलाके में ट्रक ड्राइवर, कारोबारी और मजदूर आतंकियों के निशाने पर हैं। इससे पहले भी आतंकियों ने एक गैर कश्मीरी मजदूर की हत्या कर दी थी। उल्लेखनीय है कि गत15 दिनों में चार ट्रक ड्राइवर, एक कारोबारी और दूसरे राज्यों से आए मजदूरों की हत्या की अबतक आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर में की जा चुकी है। इस घटना से एक दिन पहले भी आतंकियों ने अनंतनाग में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी।इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मजदूरों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में हत्या से हम स्तब्ध और दुखी हैं। मुर्शीदाबाद के पांच मजदूरों की जान चली गई है। हमारे शब्द मृतकों के परिवारों के दुख को दूर नहीं करेंगे। हम इस दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। परिवार वालों की हर संभव मदद की जाएगी। (हि.स.)।
Monday, August 17
Breaking News
- भिलाई में कलश यात्रा के दौरान महिलाओं से चेन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट; गिरीबाला-समर्थ पर गंभीर आरोप
- CM योगी ने बढ़ाया कोटेदारों का मान, अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से होगी नई पहचान
- राहुल गांधी को संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED-CBI की रिपोर्ट पर रोक; HC की कार्यवाही भी थमी
- बिहार बनेगा देश का तीसरा R&D बजट वाला राज्य, ज्ञान-तकनीक आधारित विकास पर जोर
- पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार की 7 बच्चियां डूबीं
- राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्ज़ा एजाज बेग
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सतेंद्र उर्फ डॉक्टर की हिस्ट्रीशीट की रद्द, कहा- मुकदमे दर्ज होना पेशेवर अपराधी होने का आधार नहीं
- कैग की रिपोर्ट में डीडीए पर सवाल, 39 हजार से ज्यादा फ्लैट खाली और करोड़ों रुपये फंसे
- ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर का प्रशासन ने लिया नियंत्रण, दानपेटियां सील; अधिकारी करेंगे निगरानी


