मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस‘ 17 सितंबर को रिलीज होगी। काफी समय से सैफ अली खान,
जैकलीन फर्नांडीस, अर्जुन कपूर और यामी गौतम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’
चर्चा में है। फिल्म से सितारों के फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद मेकर्स ने इसका एक पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के नए पोस्टर में सैफ,
जैकलीन, अर्जुन और यामी गौतम नजर आ रहे हैं।
फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए यामी गौतम ने लिखा,
“अब बारी है भूतों के डरने की। भूत पुलिस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस 17
सितंबर को रिलीज हो रही है।”
पवन कृपलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार का नाम विभूति, अर्जुन कपूर का नाम चिरौंजी, यामी का माया जबकि जैकलीन फर्नांडीस के किरदार का नाम कनिका होगा। फिल्म को रमेश तौरानी, अक्षय पुरी और जया तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।(वार्ता) (the states. news)
Thursday, May 21
Breaking News
- जगदलपुर में राशन योजना पर बड़ा एक्शन, अपात्र लोगों के नाम BPL सूची से हटाए गए
- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का पाकिस्तान में खात्मा, आतंकी हमजा ढेर
- यूपी के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का बड़ा आदेश
- चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
- 90s स्टार राहुल रॉय फिर सुर्खियों में, ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर दिखे खुश
- बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला, OBC आरक्षित पदों से ज्यादा नियुक्तियां अवैध करार
- तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरबाला का पद जाएगा; आरोपी पति पर 30 हजार का इनाम
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 22, 26 और 27 मई को वर्चुअल सुनवाई
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SI भर्ती 2021 में याचिकाकर्ताओं को प्रोविजनल राहत

