मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म ‘द बिग बुल’ की सफलता पर अपने पुत्र अभिषेक बच्चन की तारीफ की है।
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज अभिषेक बच्चन की द बिग बुल की कामयाबी से अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं। यह फ़िल्म 1992 में हुए शेयर बाज़ार घोटाले पर बनायी गयी फ़िल्म है, जिसमें अभिषेक ने मास्टरमाइंड हर्षद मेहता से प्रेरित दिखाया गया था। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके फ़िल्म की कामयाबी की जानकारी दी थी। अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि द बिग बुल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके साथ अभिषेक ने लिखा, “मैंने कहा बड़ा सोचो तो आपने बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। इस प्यार के लिए शुक्रिया।”
अमिताभ ने अभिषेक के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा,
“बहुत बढ़िया दोस्त। एक पिता के लिए गर्व की बात। जब बेटा आपके जूते पहनना शुरू कर दे तो वो बेटा नहीं रहता, आपका दोस्त बन जाता है। बेहद शानदार दोस्त।”(वार्ता)
(the states. news)
Tuesday, July 7
Breaking News
- 7 जुलाई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल
- RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे
- ‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं
- सम्राट चौधरी का ऐलान: बिहार में बनेगा नया विकास रोडमैप
- सावन में झारखंड के इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़
- हरियाणा में बुजुर्गों को राहत, पीपीपी जन्मतिथि सत्यापन से नहीं रुकेगी पेंशन
- दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
- योगी कैबिनेट की बैठक में 27 बड़े फैसलों को मंजूरी
- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए बड़ी सौगात, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चलेंगी 300 विशेष ट्रेनें

