मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने पति
‘संजू’ को इतने
सालों से मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया
और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका परिवार संकट के समय विजेता बनकर उभरेगा।
लंग कैंसर
से जूझ रहे संजय इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले
चर्चा थी कि संजय दत्त विदेश जाकर अपना इलाज कराएंगे। संजय दत्त के अस्पताल में
एडमिट होने के बाद उनकी पत्नी मान्यता दत्त का बयान आया है। मान्यता ने कहा, “संजू को इतने सालों से मिले प्यार और स्नेह के लिए मैं उनके
सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं। संजू ने अपनी जिंदगी
में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर
कठिन दौर से गुजरने के दौरान आपके प्यार और सहयोग ने उन्हें बेहद हिम्मत दी है और
इसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे। अब हमें एक और चुनौती के लिए चुना गया है और मुझे
पता है, यही प्यार और स्नेह उन्हें इस मुश्किल
वक्त से निकालने में भी मदद करेगा।”
मान्यता ने
कहा, “एक परिवार के रूप में, हमने सकारात्मकता और ग्रेस के साथ इसका सामना करने का फैसला
किया है। हम मुस्कान के साथ, अपने जीवन
को संभव तरीके से सामान्य बनाने जा रहे हैं, क्योंकि
यह एक कठिन लड़ाई होने के साथ-साथ एक लंबा सफर भी है। हमें किसी नकारात्मकता के
बिना, संजू के लिए ऐसा करने की जरूरत है। इस
मुश्किल समय में दुर्भाग्य से मैं अपने होम क्वारंटीन के कारण अस्पताल में उनके
साथ खड़े रहने में असमर्थ हूं। जो अब बस कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। ”
मान्यता
ने कहा ,“हर कोई जो हम से पूछ रहा है, उन्हें बताना चाहूंगी कि संजू मुंबई में अपना प्रारंभिक उपचार
पूरा करेंगे। हम आगे की यात्रा की योजना, कोविड की
स्थिति में सुधार आने के साथ तैयार करेंगे। फिलहाल, संजू
कोकिलाबेन अस्पताल में हमारे सबसे सम्मानित डॉक्टरों की देखरेख में हैं। मैं सभी
से हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं, उनकी
बीमारी के स्टेज पर अनुमान न लगाएं और डॉक्टरों को अपना काम करने दें। हम उनके
प्रोग्रेस पर आप सभी को नियमित रूप से अपडेट करते रहेंगे। वह हमारे परिवार के लिए
सब कुछ हैं, जबकि हमारा परिवार पूरी तरह से हिल गया
है, फिर भी हम दृढ़ता से लड़ने के लिए तैयार
हैं। भगवान और आपकी प्रार्थनाओं के साथ, हम एक साथ
इस स्थिति को पार करेंगे, और विजेता बन कर उभरेंगे।”(वार्ता) (thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- यूपी में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कोल इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने किया समझौता
- योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, आबकारी विभाग को जून में मिला 5,173.56 करोड़ रुपये का राजस्व
- यूपी की नौकरशाही पॉलिसी पैरालिसिस की शिकार नहीं: सीएम योगी
- तीन दिवसीय यूपीटीईटी-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा भी एआई निगरानी में शुचितापूर्वक संपन्न
- वैभव सूर्यवंशी की चर्चा के बीच राहुल द्रविड़ के बेटे का बड़ा डेब्यू, पहली बार पहनी टीम इंडिया की ब्लू जर्सी
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
- सीएम योगी मेदांता अस्पताल पहुंचे, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल
- ऐसा गोल शायद ही देखा होगा! कैब्रल के रॉकेट शॉट ने मेसी की टीम को चौंकाया, अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

