नई दिल्ली, (mediasaheb.com) पिछले एक
सप्ताह से भी अधिक समय से दवाखाने में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की
हालत पहले की तुलना में कुछ बिगड़ी है और उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया है।
प्रणब मुखर्जी का सेना के रिसर्च एंड रैफरल दवाखाने में गत 10 अगस्त से उपचार चल रहा है। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में
कहा गया है कि फेफड़े में संक्रमण होने के कारण प्रणब मुखर्जी की हालत कुछ बिगड़ी
है। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य
पर निरंतर नजर रखे हुए है।
इससे पहले उनके पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने कहा था कि उनके पिता
की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं।
चौरासी साल के प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था जिसे हटाने
के लिये ऑपरेशन किया गया है|
पूर्व राष्ट्रपति को कोरोना वायरस #Coronavirus का भी
संक्रमण पाया गया था।
अभिजीत ने आज ट्वीट किया था ,“ आप सभी की
दुआओं और डाक्टरों के अथक प्रयासों से मेरे पिता अब स्थिर हैं। उनके शरीर के सभी
प्रमुख अंग लगातार नियंत्रण में और सही तरीके से काम कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य
में सुधार के सकारात्मक संकेत नजर आए हैं। आप सभी से विनती है कि उनके शीघ्र
स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।” (वार्ता) (thestates.news)
Saturday, July 4
Breaking News
- ‘ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…’ सिया गोयल के Snapchat मैसेज से केतन हत्याकांड में नया ट्विस्ट
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन
- एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार
- प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू
- अमरनाथ यात्रा 2026: 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था जम्मू से रवाना, सेना के कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ सफर
- पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं से गैंगरेप, डिप्टी PM इशाक डार के करीबी पर मुख्य आरोपी होने का आरोप
- 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सुकमा : बंदूक छोड़ विकास की राह पर बढ़े मड़कम भीमा, शासकीय योजनाओं ने बदली जिंदगी
- नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
- प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश


