मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन 3 जून को अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए पत्नी जया को वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। इसके साथ ही अमिताभ ने एक पुराना वाकया भी शेयर किया है। अमिताभ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो शादी के मंडप की हैं। तस्वीरों में अमिताभ जया के माथे पर टीका लगाते और हवन कुंड के आगे बैठे नजर आ रहे हैं। जया बच्चन ने शादी का जोड़ा पहना हुआ है और बिग बी शेरवानी में हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 47 साल…. आज ही के दिन…. 3 जून 1973। तय किया था कि यदि जंजीर हिट हुई तो हम कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पहली बार लंदन जाएंगे। मेरे पिता ने पूछा कि तुम किसके साथ जा रहे हो। जब मैंने बताया कि किसके साथ जा रहा हूं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें उसके साथ जाने के लिए उससे शादी करनी होगी, वरना तुम नहीं जाओगे। तो मैंने उनकी आज्ञा का पालन किया।”।(वार्ता)| (thestates.news)
Wednesday, October 21
Breaking News
- MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, CM मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की
- नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री
- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र
- धार्मिक स्वतंत्रता पर MP के निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की पोस्ट वायरल, सऊदी अरब से की भारत की तुलना
- नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
- छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री केदार कश्यप
- पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से की फायरिंग
- Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची
- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 40 किमी की रफ्तार से हवाएं और कई जिलों में बारिश का अलर्ट
- शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा

