मुंबई, (mediasaheb.com) बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन आज अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन 3 जून को अपनी शादी की 47वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए पत्नी जया को वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। इसके साथ ही अमिताभ ने एक पुराना वाकया भी शेयर किया है। अमिताभ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वो शादी के मंडप की हैं। तस्वीरों में अमिताभ जया के माथे पर टीका लगाते और हवन कुंड के आगे बैठे नजर आ रहे हैं। जया बच्चन ने शादी का जोड़ा पहना हुआ है और बिग बी शेरवानी में हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 47 साल…. आज ही के दिन…. 3 जून 1973। तय किया था कि यदि जंजीर हिट हुई तो हम कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पहली बार लंदन जाएंगे। मेरे पिता ने पूछा कि तुम किसके साथ जा रहे हो। जब मैंने बताया कि किसके साथ जा रहा हूं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें उसके साथ जाने के लिए उससे शादी करनी होगी, वरना तुम नहीं जाओगे। तो मैंने उनकी आज्ञा का पालन किया।”।(वार्ता)| (thestates.news)
Wednesday, October 21
Breaking News
- शिवपुरी में पत्नी को दोस्त के साथ देखकर भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर दोनों को पीटा
- हेड कॉन्स्टेबल की 46 अचल संपत्तियों की जांच, भोपाल से हो रही मॉनीटरिंग; जमीन सौदों पर संदेह
- Stock Market Crash: 800 अंक उछलने के बाद धड़ाम हुआ सेंसेक्स, डे-हाई से 1,400 अंक फिसला
- बस्तर दशहरा में रथ चोरी की अनोखी परंपरा, छिपा है समानता का संदेश
- जियो IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, लॉन्च होते ही 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू
- ट्रंप का बड़ा ऐलान: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द, बोले- पहले के समझौतों से होगी अलग
- हादसे के बाद भी नहीं मानी हार, राम रतन सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
- एशियन पैरा गेम्स में प्रवीण कुमार का रिकॉर्डतोड़ गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर; आयुष का भी कमाल
- बस्तर दशहरा: 1700 से ज्यादा देवी-देवताओं की होगी विदाई
- DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी संभव

