मुंबई(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन और मनोज वाजपेयी की जोड़ी वाली फिल्म
मिसेज सीरियल किलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है।
फिल्म ‘मिसेज
सीरियल किलर’ की कहानी
हॉलीवुड की ‘साइनपोस्ट टू मर्डर‘ से प्रेरित है। फिल्म का ट्रेलर 17 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म में मनोज वाजपेयी और जैकलीन के
अलावा मोहित रैना और जैन मैरी खान भी अहम रोल में हैं। जैकलीन इस फिल्म में मनोज
वाजपेयी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
जैकलीन ने कहा, “मेरे लिए
ये बहुत मुश्किल था। इतना मुश्किल और एक्स्ट्रीम इमोशन परफॉर्म करना कठिन था। आपको
किरदार को समझना होता है और उससे होकर गुजरना होता है। मेरे लिए गुस्सा, दर्द और डर जैसी चीजें करना मुश्किल थी। ”
जैकलीन ने कहा, “पूरी
फिल्म के दौरान बहुत सारा झगड़ा और संघर्ष दिखाया गया है। उस किरदार के लिए पूरे
वक्त कहीं कोई खुशी की भावना ही नहीं है। हमने लगातार 2 महीने तक शूटिंग की और इस पूरे वक्त के दौरान हम गुस्से और
लड़ाई झगड़े की भावना से ही गुजरते रहे। ये समझने और पहुंचने की कोशिश में कि वो
क्या चीज है जिस तक हम पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।” (वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- बिहार में डेयरी फार्म खोलने पर मिलेगी 75% तक सब्सिडी, सरकार दे रही 8 लाख रुपये से ज्यादा की मदद
- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्वत लेने वाले सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमे के लिए मंजूरी जरूरी नहीं
- दिल्ली में गोबर से बनेगी ग्रीन गैस, CM रेखा गुप्ता ने 200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का किया उद्घाटन
- गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
- राजनांदगांव में गाय का कटा सिर मिलने पर आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर
- नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- त्योहारों पर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, दशहरा पर गांव से शहर तक जगमग रहेगा यूपी
- अयोध्या का वैभव सात समन्दर पार, रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही राम की लीला
- फ्रांस में हिंसा के बीच मैक्रों का बड़ा फैसला, गृह मंत्री का इस्तीफा किया नामंजूर

