मुंबई(mediasaheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन और मनोज वाजपेयी की जोड़ी वाली फिल्म
मिसेज सीरियल किलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है।
फिल्म ‘मिसेज
सीरियल किलर’ की कहानी
हॉलीवुड की ‘साइनपोस्ट टू मर्डर‘ से प्रेरित है। फिल्म का ट्रेलर 17 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म में मनोज वाजपेयी और जैकलीन के
अलावा मोहित रैना और जैन मैरी खान भी अहम रोल में हैं। जैकलीन इस फिल्म में मनोज
वाजपेयी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
जैकलीन ने कहा, “मेरे लिए
ये बहुत मुश्किल था। इतना मुश्किल और एक्स्ट्रीम इमोशन परफॉर्म करना कठिन था। आपको
किरदार को समझना होता है और उससे होकर गुजरना होता है। मेरे लिए गुस्सा, दर्द और डर जैसी चीजें करना मुश्किल थी। ”
जैकलीन ने कहा, “पूरी
फिल्म के दौरान बहुत सारा झगड़ा और संघर्ष दिखाया गया है। उस किरदार के लिए पूरे
वक्त कहीं कोई खुशी की भावना ही नहीं है। हमने लगातार 2 महीने तक शूटिंग की और इस पूरे वक्त के दौरान हम गुस्से और
लड़ाई झगड़े की भावना से ही गुजरते रहे। ये समझने और पहुंचने की कोशिश में कि वो
क्या चीज है जिस तक हम पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।” (वार्ता)
Monday, October 19
Breaking News
- झारखंड में 15 दिसंबर से डॉक्टरों का राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
- फतेहपुर में Blinkit स्टोर पर हंगामा, ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिखे बैग में मीट मिलने के आरोप पर 166 पैकेट जब्त
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन
- राजनांदगांव में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई, दो क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
- भोपाल में दुर्गा विसर्जन और दशहरे के लिए गाइडलाइन जारी, घाटों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे गोताखोर
- भोपाल के गोविंदपुरा में बड़ा एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 21 शोरूम-गोदामों के आवंटन रद्द
- देश के 60% एक्सप्रेसवे नेटवर्क का दावा यूपी के नाम, कृषि विकास दर 18% पहुंची: सीएम योगी
- श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ीं, 90.59 लाख की साइबर ठगी मामले में सहारनपुर कोर्ट का नोटिस
- ईरान या हूतियों का डर? अमेरिका ने 11 देशों में जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, कोटा में ट्रेन से पकड़े गए 3 आरोपी; एक नाबालिग शामिल

