मुंबई(mediasaheb.com) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने महाराष्ट्र सरकार
को 25 हजार
पीपीई किट मुहैया करायी है1
देश भर में इन दिनों
कोरोना वायरस (COVID 19) के
चलते कोहराम मचा है।ऐसे में लोग लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं।शाहरुख खान एक
बार फिर से मदद के लिए सामने आये हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को 25 हज़ार
पर्सनल प्रोटेक्टिव यूनिट किट दान किए हैं।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य
मंत्री राजेश टोपे ने इसके लिए शाहरुख खान का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट
करते हुए लिखा है कि उनकी ये कोशिश कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहयोग करेगी और इससे
चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी होगी।
शाहरुख खान ने ट्वीट कर
कहा कि सर, “आपका
धन्यवाद सभी किट्स को सोर्स तक पहुंचाने में। हम सभी इस जंग में साथ हैं। खुशी है
कि मैं लोगों के काम आ सका हूं। उम्मीद करता हूं कि आपका परिवार और टीम सेफ रहे और
हेल्दी रहे। ”
गौरतलब है कि शाहरूख
कोरोना वायरस की जंग में लगातार सरकार को मदद कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने और
उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने 4 मंजिला निजी ऑफिस को क्वारंटीन के लिए दिए जाने का
फैसला किया था। इसके अलाव शाहरुख ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक योगदान दिया है।(वार्ता)
Tuesday, August 18
Breaking News
- Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480
- DAVV Indore में हजारों छात्र फेल, UG फर्स्ट-सेकंड ईयर की सितंबर में होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
- युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट
- LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक कराएं KYC; करोड़ों गैस ग्राहकों को राहत
- इंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों का खुलेगा संपत्तिकर खाता, टैक्स वसूली के प्रस्ताव पर मचा विवाद
- Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को खाते में आएंगे ₹1,750, मैहर से CM मोहन यादव जारी करेंगे 39वीं किस्त
- BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम में बड़े बदलाव, बीजेपी ने दिए 5 बड़े सियासी संदेश
- 20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन
- F-35-राफेल छोड़ो, 5th Gen Su-57 लो! भारत को रूस का बड़ा ऑफर, साथ में मिल सकता है ‘ब्रह्मास्त्र’ हथियार पैकेज
- Jabalpur-Mumbai Expressway: अब सिर्फ 10 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे, 200 KM घटेगी दूरी; सफर में होगी 8-10 घंटे की बचत

