मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ने कोरोना वायरस के
प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन में एक हजार जरूरतमंद परिवार को
खाना खिलाने का निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल
रहा है और लोग अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं। इस दौरान रोजाना कमा कर खाने
वाले को सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वायरस जैसी
मुश्किल घड़ी में एक साथ मदद के लिए आगे आए हैं। संजय ने बताया है कि वह एक हजार
गरीब परिवार को खाना मुहैया कराएंगे, साथ ही
उन्हें पैसे से भी मदद करेंगे।
संजय ने कहा, “पूरी
दुनिया के लिए यह एक ऐसा वक्त है जिसमें सभी लोग परेशान हैं। हर कोई एक-दूसरे की
मदद के लिए आगे आ रहा है। फिर वह चाहे उन्हें घर पर सुरक्षित रहने की सलाह देने के
लिए हो या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहने की। मैं, कोशिश कर रहा हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सकूं। ”
इससे पहले संजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घर की छत पर वर्कआउट करते नजर आ रहे थे। लॉकडाउन के
चलते संजय यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह खुद को फिट रख सकें। इसके अलावा वह लोगों
से अपील करते नजर आए थे कि वह भी घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें। वीडियो में संजय
दत्त कह रहे थे कि खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है, वह भी ऐसे
समय में। इसलिए अच्छा खाएं, हेल्दी रहें और एक्सरसाइज करते रहें।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार
- रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर, गौतम सिंह को मिली बड़ी राहत
- 6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खास रहेगा मंगलवार, धन-करियर में मिल सकता है लाभ
- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति 200 परिवारों को मिली राहत
- बाल विवाह पर अब और कसेगा शिकंजा, सीएमपीओ को मिलेगा कानून और कार्रवाई का गहन प्रशिक्षण
- कस्बों और नगरों से राजधानी तक पहुंचना हुआ है सुगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

