मुंबई, (Mediasaheb.com) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। अभिनेता ऋषि कपूर ने मंगलवार को एक पोस्ट किया है। भले ही उन्होंने किसी घटना का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन उनके ट्वीट ने अटकलें छोड़ दी। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा-‘आज ये हुआ कल क्या होना है? यही कारण है कि मैंने कहा था हमें सैन्य की जरूरत है। आपातकालीन।’

67 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों की माने तो अभिनेता का ट्वीट दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में बड़ी धार्मिक सभा को लेकर है। कोरोना के मरीज मिलने के बाद से निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात का मरकज चर्चा में है। ऋषि कपूर(#Rishi_KapooR ) के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा-‘तबलीगी जमात पर भारी पड़ने का समय और इस पर बैन लगाए। इसकी सारी दौलत जब्त कर लो और इन सभी गलत मुल्लाओं को सलाखों के पीछे डाल दो।’ वहीं एक अन्य ने लिखा-‘यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है, जो चीन ने दुनिया के खिलाफ शुरू किया है और पूरी दुनिया कुछ मूर्ख और अनपढ़ लोगों के कारण पीड़ित है। अब भारत पीड़ित होना शुरू कर दिया। हम सभी को लड़ने की जरूरत है।’ वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा-‘हमें मुसलमानों पर लॉकडाउन की जरूरत है ..।’
कुछ दिन पहले कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऋषि कपूर ने कहा था कि सरकार को इन समय आपातकाल लागू करने की आवश्यकता है। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था-‘हमारे प्रिय भारतवासियों, हमें आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, पूरे देश में क्या हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। यही हम सभी के हित में है। दहशत घर कर है।’

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों को ऋषि की यह बात पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करने लगे थे। भारत में कोरोना वायरस का मामला तेजी से बढ़ रहा है। भारत में 1611 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और 47 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तक दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। हि. स.

