लखनऊ (mediasaheb.com) बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे कई सुपरहिट गाने गाने वाली मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसकी जानकारी स्वयं कनिका ने इंस्टाग्राम पर दी। कनिका ने लिखा-‘पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू के संकेत मिल रहे हैं। जब मैंने टेस्ट कराया तो मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। अब मैं और मेरा पूरा परिवार पूरी तरह से क्वारंटाइन में हैं और हम चिकत्सीय सलाह का पालन कर रहे हैं। 10 दिन पहले मुझे एयरपोर्ट पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार स्कैन किया गया था, उसके बाद मैं घर आ गई। ये लक्षण मुझमें चार दिन पहले विकसित हुए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से आग्रह करना चाहती हूं कि आप सब भी स्वयं को आइसोलेशन में रखे और अगर संकेत मिले तो टेस्ट कराएं। मैं अब ठीक हूं, हल्का बुखार और फ्लू है। हालांकि हमे इस समय समझदार बनने जरूरत है। हम बिना घबराये इससे बाहर निकल सकते हैं, यदि हम विशेषज्ञों और हमारे स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों को सुने! सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। जय हिन्द।ध्यान रखे!’ कनिका कपूर हाल ही में लन्दन से लखनऊ लौटी और एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थी। दुनिया भर में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 190 से ज्यादा हो गई है। देश में चार लोगों की जान जा चुकी है। (हि स )
Friday, October 16
Breaking News
- बी.टी.आई. मैदान में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ, संजय श्रीवास्तव ने किया भूमिपूजन
- नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरल, सुगम और समय-सीमा में कराई जाए उपलब्ध : परिवहन सचिव
- श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को मिला जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बिजनेस मीटिंग से ग्लोबल समिट तक, बनेगा मध्यप्रदेश एम.आई.सी.ई. पर्यटन का प्रमुख केंद्र
- नियद-नेल्ला-नार और बस्तर मुन्ने 2.0 की समीक्षा, 45 योजनाओं का मिल रहा सीधा लाभ
- योगी सरकार सप्तमी से नवमी तक मंदिरों में कराएगी देवी गीत व दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन
- छत्तीसगढ़ को रेलवे की सौगात, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें
- योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26
- डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल – मुख्यमंत्री साय

