लखनऊ (mediasaheb.com) बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे कई सुपरहिट गाने गाने वाली मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसकी जानकारी स्वयं कनिका ने इंस्टाग्राम पर दी। कनिका ने लिखा-‘पिछले चार दिनों से मुझे फ्लू के संकेत मिल रहे हैं। जब मैंने टेस्ट कराया तो मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई। अब मैं और मेरा पूरा परिवार पूरी तरह से क्वारंटाइन में हैं और हम चिकत्सीय सलाह का पालन कर रहे हैं। 10 दिन पहले मुझे एयरपोर्ट पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार स्कैन किया गया था, उसके बाद मैं घर आ गई। ये लक्षण मुझमें चार दिन पहले विकसित हुए हैं। इस स्टेज पर मैं आप सभी से आग्रह करना चाहती हूं कि आप सब भी स्वयं को आइसोलेशन में रखे और अगर संकेत मिले तो टेस्ट कराएं। मैं अब ठीक हूं, हल्का बुखार और फ्लू है। हालांकि हमे इस समय समझदार बनने जरूरत है। हम बिना घबराये इससे बाहर निकल सकते हैं, यदि हम विशेषज्ञों और हमारे स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों को सुने! सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। जय हिन्द।ध्यान रखे!’ कनिका कपूर हाल ही में लन्दन से लखनऊ लौटी और एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थी। दुनिया भर में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 190 से ज्यादा हो गई है। देश में चार लोगों की जान जा चुकी है। (हि स )
Saturday, October 17
Breaking News
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
- भोपाल में होगा फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026
- यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
- तीनों सेनाओं का होगा एक सप्लाई सिस्टम, आर्मी-नेवी और एयरफोर्स के अलग बहीखाते होंगे बंद
- CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका
- ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप
- स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं कलेक्टर ने पूजा महिला स्व-सहायता समूह की आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा
- 18 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में लाभ
- सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

