मुंबई (www.mediasaheb.com) | बॉलीवुड
अभिनेता कार्तिक आर्यन, शाहरूख
खान और सलमान खान के गानों पर फिल्मफेयर अवार्डस में परफार्म करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड के इस
सबसे बड़े पुरस्कार समारोह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बड़े सितारों का जमावड़ा लगेगा।
कार्तिक के लिए ये अवॉर्ड्स इसलिए खास हैं क्योंकि उनका पुराना सपना इस मौके पर
पूरा होने जा रहा है। अवॉर्ड शो में कार्तिक 90 के दशक के शाहरुख और सलमान के सुपरहिट गानों पर
परफॉर्म करते दिखाई देंगे।
कार्तिक बचपन से
सलमान और शाहरुख के फैन्स रहे हैं। ऐसे में उनके इन सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करना
सपने के पूरे होने जैसा ही है। इसके अलावा कार्तिक अपनी मूवी ‘लव आज कल’ और पुरानी वाली ‘लव आज कल’ के गानों पर भी
परफॉर्म करेंगे। कार्तिक की इस परफॉर्मेंस को श्यामक डावर ने कोरयॉग्राफ किया है।
इवेंट में स्टेज को बहुत सारी एलईडी लाइटों से सजाया गया है जिसमें कार्तिक की
बाइक पर धमाकेदार एंट्री होगी। कार्तिक इसमें शिमरी ड्रेस के साथ डांसर्स के ग्रुप
के साथ दिखाई देंगे।(वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुनवाई में केतन-सिया का भी हुआ जिक्र
- भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ कार्यकर्ताओं की डिजिटल परीक्षा शुरू
- मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी
- FireBoltt लाएगा पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo, Geekbench पर फीचर्स लीक
- चतरा में जर्जर सड़क की स्थिति सुधरेगी, सिमरिया-टंडवा मार्ग के उन्नयन से मिलेगी राहत
- बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
- विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
- देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई
- बोधगया में 176 करोड़ का MSME टेक्नोलॉजी सेंटर तेजी से निर्माणाधीन

