नई दिल्ली (mediasaheb.com) | उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 20 फरवरी को विज्ञान भवन में दसवीं ‘भारतीय छात्र संसद’ ( #_Indian_Student_Parliament ) का उद्घाटन करेंगे।
भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन, एमआइटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट तथा एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी, पुणे मिलकर 20 से 23 फरवरी तक चलने वाले चार दिवसीय दसवीं ‘भारतीय छात्र संसद’ का आयोजन कर रहे हैं।
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्याध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर केरल ( #Kerala) विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन को आदर्श विधानसभा अध्यक्ष के पुरस्कार से नवाजा जाएगा तथा 21 फरवरी को केरल के विधायक के.एस.सुब्रनाथन और आंध्र प्रदेश के विधायक नमर कारबक को आदर्श युवा विधायक तथा 22 फरवरी को कर्नाटक के विधायक सुश्री सोमय्या रेड्डी और तमिलनाडू (#Tamilnadu) के विधायक थिरू एम.थम्मीमणू अन्सारी को आदर्श युवा विधायक सम्मान, राजस्थान की विधायक कृष्णा पोनिया और उत्तराखंड के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को आदर्श युवा विधायक, तथा 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के विधायक विशाल नेहरिया और मिजोरमा के विधायक डॉ. विन्लाालथाना को आदर्श युवा विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह में 29 राज्यों के 450 विश्वविद्यालयों के 30 हजार महाविद्यालयों के राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक क्षेत्र में क्रियाशील छात्र, 7 राज्यों के विधानसभा के सभापति, सात विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल होंगे तथा अलग-अलग राज्यों विभिन्न पार्टियों के 12 विधायक काे सम्मानित किया जायेगा। (वार्ता)
Friday, July 3
Breaking News
- सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुनवाई में केतन-सिया का भी हुआ जिक्र
- भारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ कार्यकर्ताओं की डिजिटल परीक्षा शुरू
- मध्यप्रदेश के लिए रूपए 5,00,856 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना 2026-27 जारी
- FireBoltt लाएगा पहला बजट स्मार्टफोन Boltt Evo, Geekbench पर फीचर्स लीक
- चतरा में जर्जर सड़क की स्थिति सुधरेगी, सिमरिया-टंडवा मार्ग के उन्नयन से मिलेगी राहत
- बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी
- विद्यार्थी हित, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
- देवास के वारसी नगर से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई
- बोधगया में 176 करोड़ का MSME टेक्नोलॉजी सेंटर तेजी से निर्माणाधीन


