ऋषिकेश,( mediasaheb.com)। सुपर स्टार रजनीकांत अपने आध्यात्मिक दौरे पर सोमवार की सुबह बद्री-केदार की यात्रा पर रवाना हुए। बेटी ऐश्वर्या के साथ वह अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के दयानंद आश्रम में पहुंचे थे।
दक्षिण भारत के सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद आश्रम रविवार देर शाम पहुंचे थे। रजनीकांत ने रात्रि के समय गंगा आरती की और मन्दिर के पास एक कमरे में ठहरे। सोमवार की सुबह वह मुनिकी रेती स्थित गंगा तट पर सैर के लिए मरीन ड्राइव पर घूमने भी निकले। इसके बाद स्नान एवंं नाश्ते के लिए पुन: आश्रम लौटे। रजनीकांत के आश्रम में ठहरने की सूचना मिलते ही आश्रम में ठहरे अन्य भक्तों में उनकी एक झलक पाने और रजनीकांत के साथ फ़ोटो खींचवाने की होड़ सी लग गई। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इससे पहले रजनीकांत ने स्वामी दयानंद की समाधि पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। (हि.स.)
Friday, October 9
Breaking News
- ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी
- जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मौलाना ने बताया अवैध, लोगों से शामिल न होने की अपील
- दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा क्यों चर्चा में? जानें कैसे करता है काम और क्यों हुआ विवाद
- जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से होगी पहचान
- MP में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पद से हटाए गए, शराब ठेकों के बदले रिश्वत के आरोप
- राजस्थान में 10-11 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 7 जिलों में बदलेगा मौसम
- काला हिरण मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें? दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब
- रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान
- बिहार पंचायत चुनाव पर संकट, समय पर नहीं होंगे चुनाव? हाईकोर्ट में 26 नवंबर को अगली सुनवाई
- Flipkart की सेल सभी के लिए शुरू, iPhone 17 से लेकर AC तक खरीदने का मौका, जानें डील्स

