ऋषिकेश,( mediasaheb.com)। सुपर स्टार रजनीकांत अपने आध्यात्मिक दौरे पर सोमवार की सुबह बद्री-केदार की यात्रा पर रवाना हुए। बेटी ऐश्वर्या के साथ वह अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के दयानंद आश्रम में पहुंचे थे।
दक्षिण भारत के सुपरस्टार फिल्म अभिनेता रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद आश्रम रविवार देर शाम पहुंचे थे। रजनीकांत ने रात्रि के समय गंगा आरती की और मन्दिर के पास एक कमरे में ठहरे। सोमवार की सुबह वह मुनिकी रेती स्थित गंगा तट पर सैर के लिए मरीन ड्राइव पर घूमने भी निकले। इसके बाद स्नान एवंं नाश्ते के लिए पुन: आश्रम लौटे। रजनीकांत के आश्रम में ठहरने की सूचना मिलते ही आश्रम में ठहरे अन्य भक्तों में उनकी एक झलक पाने और रजनीकांत के साथ फ़ोटो खींचवाने की होड़ सी लग गई। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। इससे पहले रजनीकांत ने स्वामी दयानंद की समाधि पर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। (हि.स.)
Thursday, October 8
Breaking News
- SIR: दिल्ली में 33 लाख वोटर्स को नोटिस, 13.62 लाख का वेरिफिकेशन पूरा
- भोपाल में सिद्धांता अस्पताल सील, G+1 की मंजूरी पर खड़ी कर दीं 4 मंजिलें; लाइसेंस रद्द
- नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री
- दुर्ग में बनेगी साइंस सिटी, वैज्ञानिक प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
- चेन्नई एयर शो से सबक, काशी में तीन स्तर पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स
- छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, सिंगापुर दौरे में ₹43,600 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता
- शनि देव की बदलेगी चाल, 11 दिसंबर से इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
- पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुआ विवाद
- IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी कोचिंग स्टाफ से बाहर
- NDA में सीट बंटवारे को लेकर घमासान के बीच 9 अक्टूबर को बैठक, सभी सांसद-विधायक होंगे शामिल

