मुंबई,(mediasaheb.com) कंपनी, कयामत, डॉन, सलाम-ए-इश्क, क्या कूल हैं हम, हम तुम, पिंजर जैसी चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने अब वेब सीरीज में कदम रखा है। ईशा कोप्पिकर वेब सीरीज ‘लवली दा ढाबा’ में मुख्य भूमिका में नजर आएगी। यह वेब सीरीज 30 सितंबर को रिलीज होगी। ‘लवली दा ढाबा’ निर्माता प्रकाश तिवारी और निर्देशक केनी छाबड़ा हैं।ईशा कोप्पिकर पंजाब की एक सिख की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक शहीद की सुंदर निर्भीक साहसी विधवा है लवली जो निस्वार्थ भाव से जनता के हितार्थ ढाबा चलाती है। ढाबा का नाम भी लवली दा ढाबा रखा गया है। 6 कड़ियों में सिमटी इस सीरीज में अलग-अलग मुद्दों पर कई कड़ियांं बनाई गई है। किसी कड़ी में प्यार और रिलेशनशिप, किसी में भाइयों की झगड़ा तो किसी में अंधविश्वास तो एक एपिसोड में पंजाब के ड्रग की समस्या को कहानी का आधार बनाया गया है।
मजेदार बात यह कि हर कड़ी का नाम भोजन से संबंधित है जैसे टिफिन, हाफ प्लेट, लस्सी और चटनी। इस सीरीज में पंजाब के करीब 24 स्थानीय कलाकारों ने काम किया है। हर कड़ी में लवली और उसके ढाबा में काम करने वालों का किरदार निभाने वाले को छोड़ कर बाकी के कलाकार हर एपिसोड में बदल जाते हैं। यह सीरीज नए ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म जेम्प्लेक्स पर 30 सितंबर से रिलीज होगा।हि. स.
Friday, August 28
Breaking News
- जेपीएनआईसी पर अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का पलटवार, बोले- विकास का चश्मा लगाइए, सच्चाई दिखेगी
- तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार
- अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, राजभर ने कसा तंज, बोले- हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
- पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, हर काम समयबद्ध ढंग से पूरा हो: मुख्यमंत्री योगी
- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य होगा डिजिटल और सुरक्षित, योगी सरकार ने अपार आईडी पर बढ़ाया फोकस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

