मुंबई, ( mediasaheb.com) ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश न केवल अपनी अभिनय के लिए, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवु़ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। ऐश ने रैंप पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या का काफी बिंदाज और बोल्ड अंदाज दिखा। फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने डार्क मेकअप किया हुआ था। मेकअप की बात करें तो पर्पल रंग की आईशैडो और रेड कलर की लिपस्टिक कैरी की हुईं थी। ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी सात वर्षीय बेटी आराध्या भी हैं। 45 की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने खुबसूरती के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। रैंप पर ऐश्वर्या ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के फोटो और पोस्ट से भरा है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह दोनों मुस्कुरा रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा -‘माई इंटरनल एन्जल’। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हुई थी। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद से वे लगातार इस फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं। हि. स.
Thursday, August 27
Breaking News
- झारखंड में बारिश ने बदली तस्वीर, धान की रोपाई 83.43% पहुंची; एक सप्ताह में 8% की बढ़ोतरी
- नेपाल की बाढ़ से बिहार में हाई अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने गंडक-कोसी प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे
- AI, गेमिंग और हेल्थ टेक का जलवा, 2026 के ये गैजेट्स बदल रहे टेक्नोलॉजी का अंदाज
- हरियाणा में घट रहा गन्ने का रकबा, बढ़ती लागत और मजदूरों की कमी बनी बड़ी वजह
- राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ की सौगात, प्रेम कुंवर के घर आई खुशियों की मिठास
- राजनांदगांव जिला अस्पताल में बढ़े वायरल फीवर के मरीज, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- ‘टॉक्सिक’ का दूसरे दिन भी जलवा, 2 बजे तक 5.25 करोड़ की कमाई; 100 करोड़ पार कुल कलेक्शन
- सीएम योगी की अध्यक्षता में 27 अगस्त को होगा यूपी स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026
- देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश
- राखी के धागों में सजा स्नेह और संस्कार, एजुकेशन पावर पब्लिक स्कूल में गूंजा भाई-बहन के अटूट प्रेम का संदेश

