मुंबई, ( mediasaheb.com) ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश न केवल अपनी अभिनय के लिए, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवु़ड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। ऐश ने रैंप पर अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरा। फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या का काफी बिंदाज और बोल्ड अंदाज दिखा। फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान ऐश्वर्या ने डार्क मेकअप किया हुआ था। मेकअप की बात करें तो पर्पल रंग की आईशैडो और रेड कलर की लिपस्टिक कैरी की हुईं थी। ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी सात वर्षीय बेटी आराध्या भी हैं। 45 की उम्र में भी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने खुबसूरती के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। रैंप पर ऐश्वर्या ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के फोटो और पोस्ट से भरा है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह दोनों मुस्कुरा रही हैं। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा -‘माई इंटरनल एन्जल’। ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल नहीं हुई थी। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। ऐश्वर्या राय पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। इसके बाद से वे लगातार इस फेस्टिवल में शिरकत करती आ रही हैं। हि. स.
Sunday, April 26
Breaking News
- स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के 7.19 करोड़ रुपये के सीएसआर कार्यों का किया लोकार्पण
- 43 डिग्री गर्मी में भी गेंदा फूल की खेती से 2 लाख तक की कमाई
- Durg में अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- Swachh Survekshan रैंकिंग के लिए सिटीजन फीडबैक शुरू, मई में Delhi से आएगी टीम
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलते ही सुधर सकता है तेल उत्पादन, गोल्डमैन सैक्स का अनुमान
- Burhanpur में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, JCB ऑपरेटर समेत 4 लोग घायल
- अमेरिका-ईरान बातचीत में तनाव, ट्रंप ने शांति प्रस्ताव खारिज करने का दावा किया
- इस्तीफे के बाद जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- नोएडा में श्रमिकों के लिए बड़े कदम, 4 हॉस्टल और सस्ते किराये के आवास की तैयारी
- Udanti Sitanadi Tiger Reserve में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार

