रायपुर (media saheb.com) | आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हीरक जयंती वर्ष मना रही जिसके तहत आज़ादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस विधि-विभाग के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वकालत के तजुर्बे और सार्वजनिक जीवन में उनके अनुभवों पर संदर्भित पत्रिका “द बैरिस्टर“ का प्रकाशन किया जाना है। उक्त संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाशन मंडल का गठन किया गया है, जिसमें पीसीसी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला संयोजक बनाए गए हैं। पीसीसी विधि विभाग के पूर्व प्रमुख संदीप दुबे प्रधान संपादक, और संपादक मंडल में देवा देवांगन अध्यक्ष पीसीसी विधि विभाग, पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, जयवर्द्धन बिस्सा अध्यक्ष आई टी सेल, डॉ कमल नयन पटेल सहसंयोजक बनाये गए है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला ने इस पत्रिका के लिए सभी कांग्रेस-जनों से लेख आमंत्रित किया है।
Tuesday, October 27
Breaking News
- चीन से तनाव के बीच ITBP की बड़ी तैयारी, LAC पर जवानों की तैनाती तेज करने के लिए खरीदे जाएंगे 24 वाहन
- भोपाल मेट्रो की कमाई पर संकट, 7 दिन के खर्च की भरपाई में लग सकते हैं 100 दिन; यात्री अब भी कम
- मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी ₹225 करोड़ का लग्जरी हेलीकॉप्टर, नवंबर में भोपाल आएगा; नेपाल-श्रीलंका तक भर सकेगा उड़ान
- भारत का मेगा टैंक प्लान: T-72 और T-90 का होगा कायाकल्प, सोवियत दौर के ब्लूप्रिंट से खुलेगा रास्ता?
- योगी सरकार में चकबंदी को मिली रफ्तार, 8 साल में 3,192 गांवों की प्रक्रिया पूरी; 21.12 लाख मामले निपटे
- 27 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे रहना होगा सावधान
- सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का नए सिरे से गठन, 69 सदस्य मिलकर संभालेंगे जिम्मेदारी
- सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
- बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द, 7.40 लाख परिवारों को नए कार्ड से मिली बड़ी राहत
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद


