रायपुर (media saheb.com) | आज़ादी के 75वें वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी हीरक जयंती वर्ष मना रही जिसके तहत आज़ादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस विधि-विभाग के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वकालत के तजुर्बे और सार्वजनिक जीवन में उनके अनुभवों पर संदर्भित पत्रिका “द बैरिस्टर“ का प्रकाशन किया जाना है। उक्त संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाशन मंडल का गठन किया गया है, जिसमें पीसीसी संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला संयोजक बनाए गए हैं। पीसीसी विधि विभाग के पूर्व प्रमुख संदीप दुबे प्रधान संपादक, और संपादक मंडल में देवा देवांगन अध्यक्ष पीसीसी विधि विभाग, पीसीसी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, जयवर्द्धन बिस्सा अध्यक्ष आई टी सेल, डॉ कमल नयन पटेल सहसंयोजक बनाये गए है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला ने इस पत्रिका के लिए सभी कांग्रेस-जनों से लेख आमंत्रित किया है।
Thursday, July 9
Breaking News
- गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा
- कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा
- ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! शिंदे के दफ्तर पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक से NDA में शामिल होने की अटकलें
- एक वर्ष में 12 एपिसोड के माध्यम से हजारों महिलाओं तक पहुँची सफलता की कहानियां
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर देवनानी बोले, युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका
- शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर
- मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिए नियुक्ति पत्र


