रायपुर, (media saheb.com) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव के तहत नरवा
के संरक्षण एवं विकास से किसानों को अब जमीनी स्तर में लाभ मिलना शुरू हो गया है।
बलोदा बाज़ार जिलें के कसडोल विकासखण्ड के अंर्तगत बहने वाली परसदा नाला के नरवा
संरक्षण एवं विकास संरचनाओं से 3 ग्राम
पंचायतों के 17 किसान लाभांवित हो रहें है, जिससे कम बरसात के बीच मे यह नाला किसानों के
लिए संजीवनी बूटी की तरह साबित हो रही है। परसदा नाले में कुल 139 प्रकार के कार्य का चिन्हांकन किया गया
है, जिसमें 10 ब्रशवुड चेक,1लुज बोल्डर बंड,93 लुज बोल्डर
चेकडेम,15 लुज बोल्डर गली प्लग, 10 स्टेगर्ड लुज बोल्डर बंड एवं 10 गेबियन शामिल है। इस प्रकार परसदा नाला में 139 प्रकार के संरचना का नरवा विकास के तहत
निर्माण किया गया है। इस संरचना निर्माण से 3 ग्राम
पंचायतो के 17 किसानो के द्वारा लगभग 48 एकड़ भूमि पर डबल फसल लिया जा रहा है। नाला में
सरंचना निर्माण से तीन ग्राम पंचायतो में करीब 31.34 एकड़ सिंचित रकबा में वृद्धि हुई है।
ग्राम परसदा निवासी पल्टूराम मंडावी पिता शिवशंकर मंडावी ने बताया कि वह अपनें 1 एकड़ खेत एवं
बाड़ी में सतत रूप से सब्जी बाड़ी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें नरवा के पानी का उपयोग उनकें द्वारा
लिया जाता हैं। इससे पल्टूराम मंडावी को 2 वर्षाे में
औसतन 1 लाख रुपये की वार्षिक आमदनी प्राप्त हुई
है। नरवा विकास संरचना निर्माण से तीनो ग्रामो में औसतन 1.45 मीटर की भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है।
गौरतलब है
कि परसदा नाला विकासखंड मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर
दूर वनांचल क्षेत्र में प्रवाहित होती है। इस नाले की कुल लंबाई 17 किलोमीटर है, जिसमें से
वन क्षेत्र में 12 कि.मी.एवं राजस्व क्षेत्र में 5 कि.मी. प्रवाहित होता है। नाले का विस्तार 3 ग्राम पंचायत क्रमशः ठाकुरदिया,नंदनिया एवं परसदा में है। परसदा नाला चयन का
मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करते हुए किसानो के अतिरिक्त आय
में वृद्धि करना है। इसमें बहते हुए वर्षा जल का संरक्षण कर भू-जल स्तर मेें
वृद्धि तथा किसानो के सिंचित रकबा में वृद्धि करना है।For English News : the states.news
Saturday, June 27
Breaking News
- मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू
- रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, 693.46 मिलियन यूनिट दर्ज
- बिहार मौसम अलर्ट: कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, कुछ हिस्सों में लू का कहर जारी
- केतन मर्डर केस में नया खुलासा! सिया गोयल कॉमर्स ग्रेजुएट नहीं, 12वीं फेल; जांच में सामने आई नई बातें
- सेरेना विलियम्स की विंबलडन में चार साल बाद वापसी, पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की माया जाइंट से भिड़ंत
- वीकेंड पर ओटीटी धमाका: ZEE5 पर देखें राजसी साज़िश से लेकर क्राइम थ्रिलर तक का पूरा पैकेज
- भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कब होगी यात्रा
- अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न
- मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव

