रायपुर, (media
saheb.com) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी
ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन से खेतो में मजदूरी कर
अपना गुजारा करने वाले मजदूरों में उत्साह का संचार हुआ हैं। इस योजना से उनको
आर्थिक सहारा मिलेगा। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम करमा के कृषि
मजदूर दुकालू राम केवर्त ने आज अपने ग्राम पंचायत में जाकर निर्धारित प्रपत्र में
आवेदन भरा और अपना पंजीयन कराया। दुकालू राम दूसरो के खेतो में मजदूरी करता है।
सीजन में ही उन्हे काम मिलता है। बाकी समय अपने परिवार के गुजर-बसर के लिए अपने
गांव से दूर मिल में जाकर हमाली का काम करता है।
वर्ष 2012 में उसे ग्रामीण आवास योजना के तहत रहने
के लिए आवास उपलब्ध हुआ था। दुकालू ने बताया कि ग्राम सचिव श्री संतोष चौहान ने इस
योजना के फायदे के बारे मे बताया और उसे पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। दुकालू
का कहना है कि हम जैसे गरीबों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है। इसी गांव के 50 वर्षीय श्री विशाल सिंह कंवर ने बताया कि वह
बनीभूति, निंदाई कोड़ाई, खेत मे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है।
उनके पास कोई जमीन नही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के
क्रियान्वयन से उसे भी सहारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से छत्तीसगढ़
सरकार से 6 हजार रूपए की मदद उन्हे मिलेगी। विशाल ने
अपना पंजीयन करा लिया है। ग्राम करमा में एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपने
परिवार का भरण पोषण करने वाले श्री रामकुमार गुप्ता का कहना है कि जिनके पास
खेतीबाड़ी के लिए जमीन नही है उनके हित के लिए सरकार ने यह योजना प्रारंभ कर इस
वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान किया है।For English News : the states.news
Saturday, April 25
Breaking News
- 25 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, बाकी को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी
- योगी सरकार में महिलाओं का मजबूत सहारा बनी 181 हेल्पलाइन
- योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
- नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
- Pakistan Indus Water: गर्मी बढ़ने पर पाकिस्तान हुआ बेचैन, UNSC में सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया
- बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?
- नोएडा में हाईराइज आग से निपटने की नई तकनीक का ट्रायल सफल
- मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी की शीघ्र होगी पूर्ति : उप मुख्यमंत्री देवड़ा


