जगदलपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर
जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम घोड़ागांव में तेज रफ्तार कार की चपेट में
आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। दुर्घटना के बाद कार चालक
कोंडागांव की तरह फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस
सूत्रों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार की नेम प्लेट घटना स्थल पर ही टूट कर
गिर गयी। कल रात हुयी इस घटना में गंभीर रूप से घायल घोड़ागांव मुडीपारा में रहने
वाले प्रदीप ऊसेंडी (18) और
रोहित नरेटी (12) की
भानपुरी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मराई
ने बताया कि इस घटना की जानकारी कोंडागांव पुलिस के देने के साथ ही छानबीन जारी
है।(वार्ता) For English News :the states.news
Previous ArticleKartik Aaryan धमाका में न्यूज एंकर के किरदार में नजर आयेंगे
Next Article राजीव भवन में मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस

