रायपुर(media saheb.com) । प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में आज अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया। 9 अगस्त 1942 को कांग्रेस के आव्हान पर इसी दिन पूरे देश में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुयी। महात्मा गांधी, पं. नेहरू, मौलाना आजाद सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता गिरफ्तार कर लिये गये। सारे बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद कांग्रेस अधिवेशन स्थल ग्वालियर टैंक मैदान मुंबई में एक युवती अरूणा आसफ अली ने तिरंगा झंडा फैलाकर इस आंदोलन का उद्घोष किया। आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, महमूद अली, शीत श्रीवास, भावेश पटवा, सुशील पांडेय, अंकित जांगड़े, विमल पाण्डेय सहित प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त मोर्चा संगठन, सेवादल, एनएसयुआई, इंटुक एवं प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। For English News : the states.news
Previous ArticleCar की चपेट में आने से साइकिल सवार 2 लोगों की मौत
Next Article देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 4 लाख से कम हुई

