रायगढ़, (media saheb.com) रायगढ़ जिले में कोरोना की दूसरी लहर की चेन को ताेड़ने के लिए जिला कलेक्टर ने 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर जिले में सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना की दूसरी लहर के चलते पिछले 12 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 2500 से अधिक हो गया है और 13 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल लॉकडाउन लगाने की घोषणा करते हुए सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। जिले में सोमवार को 413
केस और मंगलवार 388 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में कल 13
संक्रमितों की मौत के साथ लगभग दर्जन भर बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना वायरस हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
जिले में लॉकडाउन की घोषणा के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन के दौरान मेडीकल सेवा ही सीमित समय के लिए बहाल रहेगी। इस दौरान सब्जी भाजी से लेकर अन्य दैनिक उपयोगी समान की आपूर्ति पर भी रोक रहेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सख्ती बरती जाएगी। पुलिस पार्टी पैदल पेट्रोलिंग करेगी। जिले में चप्पे- चप्पे में पैनी नजर रखने के लिए लगभग 700 से अधिक पुलिस जवान एवं अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। नागरिकों से कोरोना के संबंध जारी सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।(वार्ता) (the
states. news)
Wednesday, April 22
Breaking News
- मध्य प्रदेश में हीट वेव अलर्ट: 10 जिलों में बढ़े तापमान, नर्मदापुरम और खजुराहो बने सबसे गर्म
- दिल्ली पर पाकिस्तानी मिसाइल का हमला: रास्ते में कैसे हुई नाकाम, ऑपरेशन सिंदूर का नया खुलासा
- वसुंधरा राजे के पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर कांग्रेस आईटी सेल का कार्यकर्ता हिरासत में, हाई कोर्ट पहुंचा मामला
- भोपाल में तीसरे एयरलाइंस ऑपरेटर का इंतजार: देहरादून, उदयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट्स की लंबी प्रतीक्षा
- महाकाल के दर पर सांसद-एक्टर रवि किशन: भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना
- सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक डकैती: नेपाल से मिले निर्देश, पांच बदमाश इंटरनेट कॉलिंग से थे संपर्क में
- हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया, अभिषेक का शतक, मलिंगा ने 4 विकेट झटके
- शेयर बाजार में भूचाल: होर्मुज तनाव, क्रूड की बढ़त और IT शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 755 अंक नीचे
- भोपाल-रामगंजमंडी रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2027 तक तैयार होगी 276 KM लंबी नई रेल लाइन
- अब भीम यूपीआई ऐप पर भी चेक कर पाएंगे क्रेडिट स्कोर, एनपीसीआई ने सिबिल के साथ किया करार

