रायपुर, (mediasaheb.com) दरगाह शरीफ हज़रत सैय्यद हांडी वाले बाबा मौदहापारा रायपुर मे दरगाह कमेटी और मौदहापारा वालो की तरफ से धार्मिक स्थल खुलने पर शासन और प्रशासन का धन्यवाद करते हुवे दरगाह शरीफ़ में 786 चिराग (दिए) जलाए गए और कोरोना वायरस बीमारी से निजात पाने के लिए, और हमारे मुल्क हिन्दुस्तान को इस बिमारी से महफूज़ रखने, व खैरो, बरकत, अमन, प्यार,भाईचारा, खुशाली के लिए दुआ की गई।
जिसमें मेहमाने खुसूसी शहज़ादा ए काज़ी ए छत्तीसगढ़ हज़रत सय्याद मोहम्मद अशरफ़ मियाँ अशरफुल जिलानी, व सज्जादानशीन ख़ादिम ए आस्ताना हाजी ग़ुलाम जिलानी अशरफ़ी, ने चराग़ रौशन कर शुरुआत की इरफ़ान जिलानी, हाजी अब्दुल इस्लाम, मोहम्मद नजीब, मोहम्मद हसन, शेख़ नवाज़ और भी हज़रात मौजूद थे |

