रायपुर(Mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि स्व. जोगी ने अपनी योग्यता के दम पर हर वह मुक़ाम हासिल किया जिसके वे अधिकारी थे। वे एक कुशल प्रशासक थे और यह गुण उनके राजनीतिक जीवन में तब बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ जब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोनीत हुए थे। छत्तीसगढ़ का विकास और यहाँ के लोगों का सर्वतोमुखी कल्याण उनकी प्राथमिकताओं में था और इसके लिए वे सतत प्रयत्नशील रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं होगी। श्री उसेंडी ने स्व. जोगी की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए जोगी-परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रेषित कीं। (thestates.news)(mediasaheb.com) |
Wednesday, August 19
Breaking News
- 19 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानें कैसा रहेगा दिन
- सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार
- मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव : राज्यमंत्री टेटवाल
- भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू
- शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस
- हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
- बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर हुई कार्यशाला
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

