रायपुर(Mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि स्व. जोगी ने अपनी योग्यता के दम पर हर वह मुक़ाम हासिल किया जिसके वे अधिकारी थे। वे एक कुशल प्रशासक थे और यह गुण उनके राजनीतिक जीवन में तब बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ जब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोनीत हुए थे। छत्तीसगढ़ का विकास और यहाँ के लोगों का सर्वतोमुखी कल्याण उनकी प्राथमिकताओं में था और इसके लिए वे सतत प्रयत्नशील रहे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं होगी। श्री उसेंडी ने स्व. जोगी की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए जोगी-परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रेषित कीं। (thestates.news)(mediasaheb.com) |
Thursday, October 22
Breaking News
- वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए प्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान : ऊर्जा मंत्री तोमर
- गंगा विलास क्रूज पहुंचा पटना, 15 विदेशी पर्यटक करेंगे बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दीदार
- RBI का बड़ा एक्शन: इस बैंक के ग्राहक ₹5,000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे, जानें पूरा मामला
- साड़ी पहनकर AK-47 से हवाई फायर करने पर IPS अंकिता शर्मा विवादों में, सरकार ले सकती है संज्ञान
- मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार में ऑपरेशन त्रिनेत्र से यूपी में स्मार्ट पुलिसिंग को नई ताकत, 12.85 लाख सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी
- ICAI CA इंटर रिजल्ट 2026: नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप, हासिल की AIR 1
- वाराणसी एयर शो में विमानों की गर्जना से गूंजा गंगा तट, करतब देखने छतों पर उमड़ी भीड़
- शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को, मां लक्ष्मी की पूजा और चांदनी में खीर रखने की परंपरा।
- जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, रोजाना 152 उड़ानें भरेंगी उड़ान; बैंकॉक रूट भी शुरू

