रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस
का एक संदिग्ध मरीज मिला है,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री
टी.एस.सिंहदेव ने आज यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि संदिग्ध मरीज
केन्या एवं दुबई होते हुए रायपुर पहुंचा था। मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण पाए
गए है,जिसके
बाद उसे रायपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में अलग से बनाए गए वार्ड में भर्ती किया
गया है। उसके खून का सैम्पल लेकर जांच के लिए नागपुर भेजा गया है।
उन्होने कहा कि
नागपुर से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से उसके पीडित होने या नही
होने के बारे में कहा जा सकता है। उन्होने राज्य के लोगो से पर्याप्त एहतियात
बरतने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की कतई जरूरत नही है।
श्री सिंहदेव ने
इससे पूर्व कल देर शाम यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया और वहां पर कोरोना वायरस पीडितों के
इलाज के लिए किए गए बन्दोबस्त की जानकारी ली।(वार्ता)
Saturday, June 27
Breaking News
- Naresh Kumar Goyal के उदयपुर दौरे में कृषि नवाचार, प्राकृतिक खेती और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
- जेल में बंद 2 यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, महिला से ₹50 हजार और वीडियो हटाने के लिए ₹2 लाख मांगने का आरोप
- स्मार्टफोन को हर हफ्ते रीस्टार्ट करना क्यों है जरूरी, जानिए इसके बड़े फायदे
- MP High Court में बड़ा खुलासा, बाघों की मौतों के पीछे शिकार की आशंका; NTCA ने किया स्वीकार
- Bharat Coking Coal Limited में बायोमेट्रिक अटेंडेंस घोटाले पर कार्रवाई तेज, एजेंट और क्लर्क को चार्जशीट जारी
- राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! SBI और ट्रस्ट की SOP पर उठे सवाल, ड्राइवर के पास थीं दानपात्र की चाबियां
- Gold-Silver Price Crash: जून में ₹17,000 टूटा सोना, ₹51,000 लुढ़की चांदी; जानें गिरावट की बड़ी वजह
- डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल
- रायपुर में अब मॉल और कॉमर्शियल भवनों की होगी जांच, कोचिंग सेंटर्स के बाद प्रशासन का बड़ा अभियान
- Rajasthan Cricket Association के चुनाव फिर टले, एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा

