रायपुर (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में
राजभवन एवं राज्य सरकार के बीच तनातनी एवं एनएसयूआई के कड़े विरोध के बीच आज
रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलपति बलदेव भाई
शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बलदेव भाई शर्मा आज सुबह जब विश्वविद्यालय कार्यभार ग्रहण करने
पहुंचे और उनका मुख्य द्वारा पर ही एनएसयूआई के छात्रों ने कड़ा विरोध किया और
उनकी कार को परिसर में घुसने से रोका। उन्होने कथित रूप से संघ की पृष्ठभूमि का
होने का श्री शर्मा पर आरोप लगाते हुए संघ के खिलाफ नारे लगाए।श्री शर्मा किसी तरह
वह परिसर में पहुंचे और अपने कक्ष में गए,लेकिन NSUI के कार्यकर्ता वहां भी पहुंच गए और
जमीन पर बैठकर नारे लगाने लगे।श्री शर्मा इसके बाद परिसर से चले गए।(वार्ता)
Wednesday, October 7
Breaking News
- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजनांदगांव जिला सबसे आगे, समय पर मामलों के निपटारे में बनाई बढ़त
- 25 साल की सेवा पर PM मोदी का नया नारा- ‘विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट’
- MP से मानसून की विदाई, फिर भी 3 दिन बारिश; 16 जिलों में आज बरसेगा पानी
- सागर: बीना-आगासौद तीसरी रेल लाइन का काम तेज, 15 अक्टूबर तक बदले रूट से चलेंगी 17 ट्रेनें
- CGRERA की सख्त कार्रवाई: बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना
- राजनांदगांव में बड़ी कार्रवाई, कृषि-राजस्व विभाग की टीम ने 60 बोरी अमानक पोटाश किया जब्त
- गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी
- कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- Dussehra 2026: दशहरा कब है? नोट कर लें विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का मुहूर्त
- ‘न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगुंगा’, PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र

